देवघर, अक्टूबर 8 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि नगर के शंख मोड़ सत्संग पर हथियार के बल पर रंगदारी मांगी गयी, नहीं देने पर मारपीट भी की गयी। घटना को लेकर जसीडीह थाना के रोहिणी निवासी रोहित मिश्रा ने थाना में आवेदन देकर आरोपी सोनू यादव, सुमित पांडेय, बबुआ सिंह समेत दस अज्ञात पर रंगदारी मांगने, विरोध करने पर मारपीट करने, हथियार दिखाकर धमकाने और सामान छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, रोहित मिश्रा 5 अक्टूबर की रात करीब 12:15 बजे अपने घर रोहिणी से विरजु यादव के साथ देवघर की ओर आ रहे थे। शंख मोड़ सत्संग पर पहुंचते ही एक काले रंग की स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल से कई लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि स्कॉर्पियो से सोनू यादव, सुमित पांडेय और बबुआ सिंह समेत अन्य लोग उतरे और दोनों को घेर लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है...