देवघर, अगस्त 14 -- Deogarh News: नगर के पानी टंकी मोहल्ला निवासी एक वयक्ति का व्हाट्सएप हैक कर साइबर ठगी कर ली है। उसके बाद भी अज्ञात बदमाशों ने दूसरे से भी ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि साइबर ठगों ने मोबाइल को हैक कर उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इतना ही नहीं, ठगों ने पीड़ित के व्हाट्सएप से उसके पूर्व परिचितों और रिश्तेदारों को संदेश व फोन कर मदद के नाम पर रुपए मांगने का भी प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित प्रियदर्शनी कुमार गुप्ता ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग तरीके से बातचीत कर झांसे में लिया। उसके बाद अचानक उनका मोबाइल और व्हाट्सएप हैक कर लिया गया। मोबाइल हैक होने के बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से अ...