देवघर, अगस्त 15 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि। सरकारी कार्यक्रम में सजावट का सामान आपूर्ति करने के नाम पर एक व्यवसायी से साइबर ठगी कर ली गयी है। साइबर ठग ने खुद को मिलिट्री फोर्स का पदाधिकारी बता व्यवसायी को फोन किया और करीब 20 लाख रुपए के सामान का ऑर्डर का झांसा दिया। भुगतान की प्रक्रिया बताने के नाम पर व्यवसायी के खाते से 50 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। घटना का शिकार हुए व्यवसायी हीरानंद झा ने साइबर थाना देवघर में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

घटना का विवरण पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को मिलिट्री फोर्स का पदाधिकारी बताया। कहा कि सरकारी कार्यक्रम आयोजित होने वाला है, जिसके लिए बड़े पैमाने पर सजावट का सामान चाहिए। उसी के तहत व्यवसायी को करीब 20...