देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि वैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार दोपहर के बाद करीब दो बजे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा शव ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नगर के बरसिया अंबेडकर नगर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रवि कुमार की उम्र करीब 18 वर्ष थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। बताया गया कि सोमवार दोपहर बाद करीब 2 बजे रवि कुमार रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था। उसी दौरान एक ट्रेन के आने पर वह उसके आगे चला गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर...