Deogarh News: वृद्ध महिला की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिस
देवघर, नवम्बर 10 -- Deogarh News: जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने से यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच हलचल मच गई। महिला का शव प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर रेल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार रेल पुलिस को प्लेटफॉर्म पर महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। उसके बाद जीआरपी के एसआई उमेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव कब्जे में लिया। मृतका के पास से पहचान से संबंधित कोई कागजात या अन्य दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। रेल पुलिस के अनुसार महिला को आसपास के क्षेत्रों में घूमते देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.