Deogarh News: विशेष डायलिसिस सहायता अभियान सफल
देवघर, जुलाई 8 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नर सेवा ही नारायण सेवा के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य संपन्न किया गया। क्लब ने जीवन धारा प्रोजेक्ट (थीम: वन डे, वन पेसेंट, वन एक्ट ऑफ केयर) के अंतर्गत लगातार 7 दिनों तक चलने वाले विशेष डायलिसिस सहायता अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। महाअभियान के तहत क्लब द्वारा प्रतिदिन गंभीर स्थिति से जूझ रहे एक जरूरतमंद डायलिसिस मरीज को गोद लिया गया और उनके संपूर्ण चिकित्सा उपचार की जिम्मेदारी उठाई गई। सेवा, समर्पण के 7 दिवसीय अनुष्ठान में प्रथम दिन अभियान की शुरुआत करते हुए क्लब की ओर से सामूहिक रूप से एक अत्यंत जरूरतमंद डायलिसिस मरीज को एडॉप्ट किया गया। मरीज की डायलिसिस प्रक्रिया का संपूर्ण व्यय क्लब फंड द्वारा वहन करते हुए उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.