Deogarh News: विरोध के बाद 50 प्रतिशत संडे ड्यूटी काटने का फैसला टला
देवघर, अगस्त 9 -- Deogarh News: चितरा, प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी में कार्यरत कोयला मजदूरों की संडे ड्यूटी में 50 प्रतिशत कटौती किए जाने के प्रस्ताव को लेकर शनिवार को मजदूरों में आक्रोश देखने को मिला।
विरोध प्रदर्शन यूनियन प्रतिनिधियों और कोयला कर्मियों के जोरदार विरोध के बाद फिलहाल कोलियरी प्रबंधन ने 50 प्रतिशत संडे ड्यूटी काटने के निर्णय पर रोक लगा दी है। प्रबंधन के इस कदम से मजदूरों में तत्काल राहत की भावना है। बताते चलें कि चितरा कोलियरी में पिछले करीब एक वर्ष से कोयला कर्मियों की संडे ड्यूटी में 25 प्रतिशत कटौती की जा रही है। उसी बीच भूमि अधिग्रहण, कोलियरी विस्तार, उत्पादन सहित अन्य समस्याओं का हवाला देते हुए प्रबंधन द्वारा संडे ड्यूटी में 50 प्रतिशत कटौती किए जाने पर विचार किया जा रहा था। जानकारी मिलते ही यूनियन प्रतिनिधियों और मजदूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.