देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। आर मित्रा डीसीएम एसओई देवघर में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन के बाद प्रथम बैठक विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान लिए गए प्रस्ताव में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की विद्यालय में पीने के पानी की अतिरिक्त व्यवस्था करने का प्रयास किया जाए।

बैठक के मुख्य बिंदु साथ ही विद्यालय के सामने क्षतिग्रस्त नाले का गंदा पानी जो कि नाले के ऊपर से बह रहा है, इसकी जानकारी उचित माध्यम से संबंधित पदाधिकारी को दिया जाए। ताकि क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मती हो सके। वहीं विद्यालय के खेल मैदान की साफ-सफाई बरसात का मौसम खत्म होने के बाद कराया जाए। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य कक्ष में खराब पड़े एक कंप्यूटर की मरम्मती कराई जाए या फिर बदलकर दूसरा ...