Deogarh News: विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
देवघर, सितम्बर 12 -- Deogarh News: सारवां,प्रतिनिधि। प्रखंड स्टेडियम सारवां में शनिवार को खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 का आयोजन बीईईओ अमिताभ झा व बीपीओ मनोज कुमार मंडल की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। 100 मीटर बालिका वर्ग के रेस में प्रथम स्थान पर कस्तूरबा से कोमल कुमारी रही। वहीं द्वितीय स्थान पर प्लस टू विद्यालय सारवां से करिश्मा कुमारी एवं तृतीय स्थान पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांदजोरी से परी कुमारी रही। 100 मीटर बालक वर्ग में प्लस टू विद्यालय सारवां से रूपेश वर्मा प्रथम, मध्य विद्यालय बगीचा से राजू कुमार यादव द्वितीय एवं मध्य विद्यालय सारवां से पीयूष कुमार वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड-2026 प्रतियोगिता का शुभारंभ 800 मीटर बालिका वर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.