देवघर, नवम्बर 10 -- Deogarh News: करौं प्रतिनिधि। अंग-बंग-कलिंग सभ्यता के प्रतीक सह पौराणिक गांव से चर्चित अनुमंडल के करौं ग्राम के कटाल काली मंदिर, सिद्धेश्वरी काली मंदिर, बाउरी टोला काली मंदिर, दास टोला काली मंदिर, श्मशान काली हरिपोखर, हाड़ीराम तांत्रिक परिसर स्थित काली मंदिरऔर सीताराम ओझा काली मंदिर आदि मंदिरों दीपावली व काली पूजा उत्सव लोक पारंपरिक रीति-रिवाज व धार्मिक नेम-खेम के साथ ही तांत्रिक विधि-विधान से मनाया गया। इस अवसर विभिन्न काली मंदिरों में रविवार अर्ध रात्रि को कालरात्रि स्वरूपा मां काली तांत्रिक पूजा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कटाल काली प्रागंण में स्थानीय तुरी समुदाय के लोगों ने ढाक-ढोल बजाकर लोगों को आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- Chatra News: मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां काली की हुई विधिवत पूजा- अर्चना...