देवघर, अगस्त 8 -- Deogarh News: देवघर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश तथा कौशल किशोर झा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) देवघर के मार्गदर्शन में स्थायी लोक अदालत, देवघर द्वारा इंडियन बैंक, आंचलिक कार्यालय, देवघर के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव, सदस्य अरुण कुमार एवं सदस्य अचल कुमार सहित इंडियन बैंक, आंचलिक कार्यालय, देवघर के पदाधिकारी, कर्मचारी, बैंक अधिकारीगण, ग्राहक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में प्रतिभागियों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, अधिकार-क्षेत्र तथा बैंकिंग, बीमा, विद्युत, जलापूर्ति, परिवहन, डाक, दूरसंचार, शिक्षा, आवास एवं अन्य ...