Deogarh News: विद्यालय में शौचालय सुविधा नहीं, छात्राओं ने जताया विरोध
देवघर, अक्टूबर 4 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लेटवा वरण में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से छात्राओं को हो रही परेशानी के विरोध में शनिवार को आठवीं कक्षा की छात्राओं ने आवाज उठाई। छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विरोध जताते हुए शिक्षा विभाग से जल्द शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
छात्राओं की समस्याएं छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या का समाधान नहीं होने पर छात्राओं ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की बात कही। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक पढ़ाई होती है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन विद्यालय पहुंचते हैं। इनमें 7 से लेकर 15 वर्ष तक की बच्चियां शामिल हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.