Deogarh News: विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
देवघर, नवम्बर 4 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए तीन बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से रॉयल ग्रीन डीलक्स ब्लेंडेड व्हिस्की की तीन बोतल बरामद की गई, जिनमें प्रत्येक बोतल 750 एमएल की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 2250 एमएल और कीमत 2460 रुपए बताई गई है। आरपीएफ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जसीडीह स्टेशन पर सुरक्षा ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल डीके मौर्य की नजर प्लेटफार्म संख्या- 2 के मध्य फुट ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध झोला लेकर खड़े युवक पर पड़ी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: धनबाद- सासाराम इंटरसिटी से अंग्रेजी शराब जब्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.