Deogarh News: विदेशी शराब के साथ आरपीएफ ने युवक को दबोचा
देवघर, नवम्बर 6 -- जसीडीह स्टेशन पर शराब तस्करी की कोशिश नाकाम Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी की कोशिश को आरपीएफ ने नाकाम कर दिया। गुरुवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या- दो के कालका छोर से दो बैग में ले जाई जा रही 12 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस संबंध में आरपीएफ इंचार्ज शिव शंकर सिंह ने कहा कि बिहार के बेगूसराय निवासी श्याम बाबू कुमार को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कीमत 11,360 रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपित ने शराब बिहार ले जाकर अवैध रूप से बेचने की बात स्वीकार की है। आरपीएफ के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे निगरानी के दौरान दो भारी बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक पर जवानों की नजर पड़ी। पूछताछ में वह घबरा गया और बैग में रखे सामान के बारे में संतोषजनक जवाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.