देवघर, जुलाई 27 -- Deogarh News: देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन देवघर के कार्यकारिणी समिति का चुनाव देवघर जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में चुनाव पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन धिकारी राजकुमार शर्मा के समक्ष संपन्न हुआ। इस चुनाव प्रक्रिया में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के दो पर्यवेक्षक पीएम सिंह और असीम कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष पद का चुनाव मतदान के जरिए हुआ। जिसमें कुल 114 वोट पड़े। उनमें से 105 वोटरों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। जिसमें आलोक कुमार राजहंस को कुल 91 मत और राकेश पांडे को 14 मत प्राप्त हुए। इस तरह आलोक राजहंस कोषाध्यक्ष के पद पर 77 वोटों से विजेता घोषित किए गए। यह भी पढ़ें- लातेहार जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज व सचिव अमलेश बने जहां तक अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों की बात है तो सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। उसमें ठाकुर कार्यकार...