Deogarh News: विकास योजनाओं व नागरिक सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण
देवघर, अक्टूबर 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवघर नगर निगम द्वारा शहर में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण नगर आयुक्त सुलोचना मीना द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने अमृत योजना के तहत कायाकल्प किए गए जरूलिया तालाब एवं चौबे बांध का जायजा लिया और सौंदर्यीकरण से जुड़े शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। शहरी स्वच्छता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ने विभिन्न वार्डों में नए सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए चिन्हित स्थलों की जांच की। साथ ही वार्ड संख्या-24 स्थित संचालित सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, लाइट व जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिया। इसके साथ ही नौलखा मंदिर के समीप श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.