Deogarh News: वार्ड 22 व 24 में अवैध तरीके से गोबर फेंकने वाले खटाल संचालकों पर होगा नोटिस
देवघर, अक्टूबर 14 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा एवं आगामी धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा तालाबों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को देवघर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने निगम क्षेत्र के विभिन्न तालाबों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, बिखरा हुआ कूड़ा-कचरा, प्रतिमा विसर्जन के बाद बचे अवशेषों तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। मौके पर अपर नगर आयुक्त ने रामपुर तालाब, छत्तीसी तालाब, बत्तीसी तालाब तथा हरिहरबाड़ी स्थित तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.