Deogarh News: वायरे गार्डन में रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्त संग्रह
देवघर, नवम्बर 8 -- Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाता। मानवता और सामाजिक सारोकार की मिसाल पेश करते हुए भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, देवघर जिला इकाई द्वारा संचालित ब्लड डोनेशन व्हील्स अभियान अंतर्गत वायरे फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वायरे गार्डन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 43 यूनिट रक्त संग्रह कर स्थानीय रक्त अधिकोष को सुपुर्द किया गया। शिविर का प्रेरक और ऐतिहासिक क्षण तब देखने को मिला जब वायरे फाउंडेशन के चेयरमैन आदित्य कुमार सर्राफ, धर्मपत्नी आंचल सर्राफ तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पुत्र विहान सर्राफ ने एक साथ आगे बढ़कर रक्तदान किया। परिवार के मुखिया द्वारा पूरे परिवार सहित स्वयं रक्तदान कर नेतृत्व करने की इस पहल ने देवघर समाज व विशेषकर युवाओं के समक्ष कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.