देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: सोशल मीडिया पर महिला की आपत्तिजनक तस्वीर व वीडियो वायरल होने के मामले की जांच को लेकर साइबर डीएसपी कैलाश कुमार महतो गुरुवार को कुंडा थाना पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला, उसके पति तथा अन्य संबंधित लोगों से मामले की जानकारी ली। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का मामला दर्जजांच शुरू सूत्रों के अनुसार पीड़िता कुंडा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व किसी विवाद के बाद अज्ञात व्यक्ति ने महिला की अश्लील तस्वीर व वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। इसकी जानकारी मिलने पर महिला ने कुंडा और साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।पूछताछ जारी उसी शिकायत के आलोक में सा...