देवघर, सितम्बर 28 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिलैयामांझिया गांव के समीप स्थित पुलिया के पास करीब एक माह पहले हुई बाइक चालक के साथ लूट मामले में पुलिस को सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर की पुलिस ने छापेमारी कर लूट की बाइक के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर एक ठिकाने में छापेमारी कर लूटी गई बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले घोंघा निवासी एक युवक के साथ तिलैयामांझिया गांव के समीप पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल के बल प बाइक चालक को रोकर कर उसके पास से रुपए, मोबाइल व बाइक लूट ली थी। घटना का विरोध करने पर बाइक चालक के साथ मारपीट भी की गयी थी। मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सूत्र...