Deogarh News: लिंक क्लिक करते ही खाते से 2403 रुपये गायब
देवघर, नवम्बर 12 -- संदिग्ध लिंक से साइबर ठगी और व्हाट्सएप का दुरुपयोग Deogarh News: देवघर। साइबर ठग अब लिंक भेजकर बैंक खाते से पैसे उड़ाने के साथ लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देवघर के केणमंकाठी निवासी के. महेश कुमार यादव के साथ सामने आया है। मोबाइल पर आए एक संदिग्ध लिंक को क्लिक करना उन्हें महंगा पड़ गया। देखते ही देखते उनके बैंक खाते से 2403 रुपये की अवैध निकासी हो गई। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके व्हाट्सएप नंबर का दुरुपयोग शुरू कर दिया। अब उनके परिचितों के मोबाइल पर इसी नंबर से पैसे मांगने वाले संदेश और अश्लील वीडियो भेजे जा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, करीब दो दिन पहले उनके मोबाइल पर एक लिंक आया था। उन्होंने बिना उसकी सत्यता की जांच किए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 2403 रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.