Deogarh News: लाखों के जेवरात चोरी, आलमारी तोड़ ले गए सामान
देवघर, अक्टूबर 17 -- Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह मुख्य बाजार अवस्थित पीरखाना के समीप एक घर में आलमारी तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ली गयी। घटना के बाबत पीड़ित कैलाश माहुरी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, गत मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। उनके बेटे और उसका दोस्त भी एक कमरे में सोए थे। बुधवार सुबह उठने पर बीच वाले कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर आलमारी भी टूटी थी। जांच करने पर उसमें रखे सोने के झुमके, टॉप्स, नथनी, बाली, अंगूठी, पायल समेत अन्य सामान गायब मिले। कैलाश माहुरी ने चोरी गए सामान की कीमत लाखों में बतायी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.