Deogarh News: लाखों की ठगी के मामले में मुंबई पुलिस ने युवक से पूछताछ कर छोड़ा फिर नगर पुलिस ने की पूछताछ
देवघर, अक्टूबर 29 -- मुंबई पुलिस की छापेमारी और पूछताछ Deogarh News: लाखों रुपये की कथित साइबर ठगी के मामले में जांच के लिए देवघर पहुंची मुंबई पुलिस की टीम ने नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर संदिग्धों से पूछताछ की। इस मामले में नगर थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर से हिरासत में लिए गए एक युवक से मुंबई पुलिस ने कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद नगर थाना की पुलिस ने भी युवक से कई घंटे तक पूछताछ की और फिर उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। मामले में युवक की भूमिका को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार लाखों रुपये की ठगी के मामले में आरोपियों की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम बुधवार को देवघर पहुंची थी। स्थानीय नगर थाना की पुलिस के सहयोग से टीम ने अलग-अलग मोहल्लों में छापेमारी अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.