Deogarh News: लाइव ऑपरेटिव कार्य़शाला में सात सर्जरी का सीधा प्रसारण
देवघर, नवम्बर 21 -- Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाता। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) के झारखंड राज्य चैप्टर का 25वां वार्षिक सम्मेलन जेसिकॉन-2026 देवघर के मैहर गार्डन में शुक्रवार से शुरू हुआ। सम्मेलन में देशभर के 100 से अधिक शल्य चिकित्सक भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन का मुख्य आकर्षण लाइव ऑपरेटिव कार्यशाला रहीं। जिसमें तीन ऑपरेशन थिएटरों में की गई कुल सात सर्जरी का सम्मेलन स्थल पर सीधा प्रसारण किया गया। इसमें देवघर के दो अस्पताल अपर्णा हॉस्पिटल और आरिया हेल्थकेयर के ऑपरेशन थिएटरों के साथ कोयंबटूर से डॉ. पार्थ सारथी के ऑपरेशन थिएटर को सम्मेलन स्थल से जोड़ा गया। तीनों ओटी से सर्जरी का लाइव प्रसारण सम्मेलन स्थल पर किया गया। इसे मौके पर मौजूद सर्जनों और पीजी डॉक्टरों ने बड़े पर्दे पर देखा। प्रसारित सर्जरी में हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.