देवघर, नवम्बर 1 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। रिमांड होम में रह रही दो बच्चियों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बच्चियों की उम्र 8 और 12 वर्ष बताई जा रही है। रिमांड होम की प्रभारी दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचीं, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रिमांड होम में रहने के दौरान अचानक दोनों बच्चियों की तबीयत खराब हो गई थी। स्थिति देख रिमांड होम की प्रभारी ने बिना देर किए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच और प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सदर अस्पताल में मलेरिया के एक मरीज भर्ती डॉक्टर के अनुसार दोनों बच्चियों को मिर्गी के दौरे पड़ने की शिकायत है। ...