Deogarh News: रिखिया मोड़ के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो दुकानें हटाई गईं
देवघर, जुलाई 30 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर-रिखिया मुख्य सड़क पर रिखिया मोड़ के पास बुधवार को पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नेतृत्व थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने किया। इस दौरान सड़क किनारे सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस ने दो दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाते हुए सड़क अतिक्रमणमुक्त कराया। रिखिया मोड़ पर सड़क संकरी होने और अतिक्रमण के कारण वाहनों के आवागमन में लगातार परेशानी हो रही थी। इससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी और दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती थी। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया, उसके बाद कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में सरकारी जमीन या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.