Deogarh News: रिखिया : यातायात नियमों, नशामुक्ति और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
देवघर, नवम्बर 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। रिखिया थाना की पुलिस ने खेल के माध्यम से युवाओं और युवतियों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने की पहल की। जागरूकता अभियान के तहत बारा पंचायत के खोवा क्रिकेट ग्राउंड में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आसपास की विभिन्न पंचायतों की कई टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों, युवाओं-युवतियों और ग्रामीणों को यातायात नियमों, नशामुक्ति, साइबर अपराध से बचाव सहित अन्य जरूरी कानूनी नियमों की जानकारी दी। पुलिस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलकूद से जोड़ने के साथ उन्हें जिम्मेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.