Deogarh News: रिखिया : ब्राउन शुगर कारोबारियों की तलाश में छापेमारी
देवघर, जुलाई 9 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ रिखिया थाना पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार देर रात थाना क्षेत्र के संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। हालांकि पुलिस को अभियान में सफलता नहीं मिली और आरोपित पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, रिखिया पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्राउन शुगर समेत अन्य नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में रिखिया थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस सक्रिय है। गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि लगातार छापेमारी से नशे के कारोबारियों पर दबाव बढ़ा है और नेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.