देवघर, अगस्त 7 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे झाड़ियों से पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार शव करीब 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। लंबे समय तक खुले स्थान पर पड़े रहने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका है, जिससे उसकी पहचान कर पाना फिलहाल संभव नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि शव की स्थिति अत्यंत खराब है, जिस कारण पहचान में काफी कठिनाई हो रही है। पुलिस आसपास के सभी थानों से संपर्क कर गुमशुदगी से संबंधित मामलों की जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।...