Deogarh News: रिखिया : अपहरण कांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी
देवघर, अक्टूबर 31 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना क्षेत्र में हुए अपहरण कांड के मामले में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का प्रयास है कि कांड में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाए। जानकारी के अनुसार, अपहरण की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध जानकारियों के आधार पर पुलिस आरोपियों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। मामले में पूर्व में की गई कार्रवाई के बाद अब पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के अनुसार, घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.