Deogarh News: रिंग रोड निर्माण के नाम पर गोचर जमीन पर कब्जे का आरोप
देवघर, नवम्बर 15 -- गोचर जमीन पर कथित कब्जे का ग्रामीणों ने किया विरोध Deogarh News: देवघर। देवघर रिंग रोड निर्माण कार्य को लेकर जमीन पर कथित अवैध कब्जा किया गया है। इसको लेकर शनिवार को घाघरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों की ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्राम प्रधान मोहनलाल मांझी की अध्यक्षता में हुई सभा में ग्रामीणों ने कंपनी पर मौजा घाघरा की गोचर जमीन पर अवैध कब्जा कर उसका स्वरूप बदलने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस कार्रवाई का विरोध किया और जमीन की प्रकृति से छेड़छाड़ पर रोक लगाने की मांग उठाई। ग्रामीणों के अनुसार देवघर रिंग रोड निर्माण कार्य के लिए संबंधित कंपनी की ओर से मौजा घाघरा में जमीन पर काम कराया जा रहा है। यह जमीन थाना संख्या 18, प्लॉट संख्या 781 तथा दाग संख्या 692 से संबंधित बतायी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.