Deogarh News: राहुल अध्ययन केन्द्र में टालस्टाय व फैज़ को किया याद
देवघर, नवम्बर 21 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। स्थानीय राहुल अध्ययन केन्द्र में दुनिया के मशहूर लेखक लियो टालस्टाय और क्रांतिकारी शायर फैज़ अहमद फैज़ की स्मृति दिवस पर उन्हें याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर जनवादी लेखक संघ के प्रांतीय सह सचिव धनंजय प्रसाद ने कहा कि टालस्टाय दुनिया के तीन महान लेखकों में से एक थे। वे दार्शनिक, विचारक और राजनीतिक चिंतक भी थे। वे रूसी क्रांति के आईना थे। उनकी रचनाओं ने जमींदारों व पूंजीपतियों के खिलाफ आम जनता के विरोध को मुखर किया। उनसे महात्मा गांधी भी काफी प्रभावित थे। फैज़ अहमद फैज़ एक विश्वसनीय व इंकलाबी शायर थे। उनकी शायरी की सबसे बड़ी ताकत जन-मानस से उनका गहरा संबंध था। उनकी शायरी वक्त और सरहदों की सीमाएं तोड़कर मुफलिसों की आशा और संघर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.