देवघर, अगस्त 15 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। सारठ डाकबंगला परिसर में शुक्रवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरुदक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम सभी स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को नमस्कार कर विधिवत पूजन किया। उसके बात संघ गीत गाकर गुरुदक्षिणा अर्पित की। इस बाबत संघ के साहेबगंज के कार्यवाहक सुनील कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष तीन सप्ताह तक कार्यक्रम चलेगा। उसी के तहत शुक्रवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उसमें संघ के सभी स्वयंसेवक भगवा ध्वज को गुरु मान क्षमतानुसार गुरुदक्षिणा अर्पित किया। मौके पर रंजीत भोक्ता, मोहन राय, संतोष तिवारी, सपन कुमार, रिंकू साह समेत अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...