देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद देवघर शाखा के तत्वावधान में शनिवार को सान्दीपनी पब्लिक स्कूल दुखी साह रोड झौंसागढ़ी देवघर में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, देशभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं तिलक-पुष्प से अभिनंदन के साथ हुआ। अतिथियों का अभिनंदन भारत विकास परिषद के डॉक्टर सुनील कुमार, इंजीनियर संतोष सिंह एवं रंजीत बरनवाल जी ने किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना तथा अतिथियों, शिक्षकों एवं निर्णायकों के परिचय एवं सम्मान का क्रम संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत समूह गान प्रस्तुत...