देवघर, अगस्त 29 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। संत ज़ेवियर्स हाई स्कूल देवघर में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में इंटर-हाउस खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- डीएवी कास्टर टाउन में धूमधाम से मना राष्ट्रीय खेल दिवसप्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में खेल भावना और शारीरिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता को लड़के और लड़कियों को अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउसों में गंगा, नर्मदा, यमुना और चिनाब के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में यमुना हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नर्मदा हाउस पर जीत दर्ज की। वहीं बालक वर्ग में नर्मदा हाउस ने गंगा हाउस पर जीत दर्ज की। तीर...