देवघर, नवम्बर 2 -- Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव से 17 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गया है। किशोर के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं। परिजन लगातार खोजबीन कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंध में किशोर के पिता ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र बंटी सिंह बुधवार को घर से राशन लाने बाजार गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। उसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- Ara News: डांट के बाद किशोर लापता, परिजन चिंतित काफी खोजबीन के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर पिता ने जसीडीह थाना में लिखित शिकायत देकर पुत्र की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छान...