Deogarh News: रात में जमीन पर सो रहे बच्चे को सांप ने डंसा, मौत
देवघर, सितम्बर 28 -- Deogarh News: रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पथलगढ़ा गांव में सांप के डंसने से 10 वर्षीय बालक कुंदन हेंब्रम की मौत हो गयी। मृतक गांव निवासी सरजू हेंब्रम का पुत्र था। घटना के बाद परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार रविवार रात कुंदन अपने घर के कमरे में जमीन पर सोया हुआ था। उसी दौरान एक सांप ने उसे डंस लिया। रात में परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- चारपाई पर सोई बालिका की सर्पदंश से मौतघटना की जानकारी सोमवार अहले सुबह करीब 3 बजे अचानक कुंदन की तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी हालत खराब देख परिजनों को सांप के डंसने की आशंका हुई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.