देवघर, अक्टूबर 7 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाद में घर के बाहर बंधी गाय चोरी हो गई है। इस संबंध में करनीबाद निवासी पंचु यादव ने थाना में शिकायत देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना सोमवार देर रात करीब 12:15 से 1 बजे के बीच की बतायी गयी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खूंटे से भैंस खोल ले गए चोरघटना का विवरण थाना में दिए आवेदन के अनुसार पंचु यादव ने अपनी भूरी रंग की गाय घर के बाहर दरवाजे के पास बांधकर रखा था। रात में एक अज्ञात वाहन उनके घर के पास आकर रुका। इसके बाद वाहन से कुछ लोग उतरे और गाय को खोलकर वाहन में ले जाने लगे। बताया गया कि उस समय पीड़ित का भतीजा प्रकाश यादव घर की छत पर सो रहा था। गाय की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गयी। छत से नीचे देखने पर उसने कुछ अज्ञात लोगों को गाय ले जाते दे...