Deogarh News: रांची की तर्ज पर अब देवघर में होगी रंगीन मछली की खेती
देवघर, अगस्त 27 -- Deogarh News: कौशल किशोर मंडल, देवघर। देवघर में रांची की तर्ज पर रंगीन मछली पालन को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिले की महिलाओं को रंगीन मछली पालन का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। योजना के प्रथम चरण में देवघर में पांच यूनिट स्थापित कर रंगीन मछली पालन शुरू कराया जाएगा। इसके लिए विभाग लाभुक महिलाओं का चयन करेगा। चयनित महिलाओं को रंगीन मछली पालन का प्रशिक्षण मत्स्य कार्यालय रांची के माध्यम से दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को रंगीन मछलियों के पालन, उनके रख-रखाव, भोजन, पानी की गुणवत्ता, बीमारी से बचाव, बाजार में बिक्री सहित व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक सामग्री का किट भी सरकार की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.