देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ स्थित फर्नीचर दुकान के समीप हुए रोशन कुमार नामक युवक की गोली मार कर हत्या मामले में नगर थाना की पुलिस ने जांच तेज कर एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में अन्य दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद दोनों की संलिप्तता नहीं होने पर पीआर बॉड पर छोड़ दिया गया । गिरफ्तार आरोपी मूल रुप से जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव निवासी सुमन कुमार यादव के रूप में हुई है। उसका नगर थाना क्षेत्र में होटल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जांच और मोबाइल फोन की पड़ताल के दौरान आरोपी की संलिप्तता मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में मृतक बिहार के बांका जिला के चांदन थाना अन्...