Deogarh News: रहस्यमय परिस्थिति में गायब किशोरी जसीडीह से बरामद
देवघर, सितम्बर 2 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से रहस्यमय परिस्थिति में गायब हुई किशोरी को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, किशोरी गत बुधवार शाम अपनी मौसी के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो स्वजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों के अलावा रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान स्वजनों को जानकारी मिली कि बढ़हिया निवासी एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद मामले की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी और पूछताछ कर किशोरी का पता लगाने में जुटी थी। इसी क्रम में मंगलवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.