Deogarh News: रहस्यमय परिस्थितियों में दिव्यांग लापता
देवघर, सितम्बर 13 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के सरसा गांव से 18 वर्षीय दिव्यांग युवक लापता हो गया है। युवक के भाई धर्मवीर पंडित ने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर भाई की खोजबीन कराने की गुहार लगाई है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने सनहा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। आवेदन में बताया है कि उसका छोटा भाई बुशुनदेव पंडित जन्म से ही गुंगा और बायां हाथ से दिव्यांग है। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती है। 28 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10 बजे बुशुनदेव बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने अपने स्तर से आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। परिजन उसकी तलाश में लगातार जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.