देवघर, नवम्बर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि केशव रक्त कोष के तत्वावधान में रविवार को शहीद आश्रम मोड़ के समीप एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शुभारंभ समिति पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में विधिवत रूप से किया गया। ​रक्तदान प्रारंभ होने से पूर्व समिति के संरक्षक नारायण टिबरेवाल ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना नैतिक दायित्व है। कहा कि समिति का यह प्रयास देवघर और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी असहाय मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में अत्यंत सराहनीय कदम है। मौके पर ​समिति के राजेश तिवारी ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद परिवार के चिराग को जीवनदान दे सकता है। पंकज ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान को लेकर भ्रांतियों...