Deogarh News: रंगदारी नहीं देने पर राजमिस्त्री से मारपीट, प्राथमिकी
देवघर, जुलाई 8 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासी राजमिस्त्री मुकेश राणा के साथ शराब पीने के लिए रंगदारी नहीं देने पर मारपीट की गयी है। पीड़ित ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर गणजोरा गांव निवासी राहुल यादव, संजय यादव, संदीप यादव, पवन यादव समेत छह-सात अज्ञात लोगों पर एक हजार रुपए की मांग करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित मुकेश ने बताया कि काम समाप्त कर घर लौटने के दौरान आरोपितों ने रोककर रुपए मांगे। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बाद में वह पूछताछ के लिए आरोपितों के घर गया, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई। घटना में वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.