Deogarh News: रंगदारी नहीं देने पर युवक से मारपीट, प्राथमिकी
देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया है। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बैद्यनाथपुर के बंधा निवासी 27 वर्षीय सूरज कुमार केशरी ने बताया कि शिवगंगा के आसपास बद्धी, माला और सिंदूर बेचकर जीविकोपार्जन करता है। 28 जून की रात करीब 10 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को सौरभ अग्रवाल बता गांधी नगर अवस्थित छत्तीसी विवाह भवन के पास किसी काम से बुलाया। आरोप लगाया गया है कि जब बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां सौरभ अग्रवाल के साथ दो अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। तीनों ने उससे रंगदारी के रूप में रुपए की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.