देवघर, अगस्त 27 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर के बसमत्ता गांव निवासी शैलेंद्र कुमार यादव ने मारपीट कर घायल, चाकू से हमला, मोबाइल व रुपए तथा रंगदारी के लिए गले से चेन छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सुरक्षा की गुहार बेअसर, दुकान पर हमला, खून से सना चेहरा लेकर पहुंचे थानाघटनाक्रम दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 23 अगस्त 2026 की है। शैलेंद्र कुमार यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि मां के साथ कोरियासा चौक से घर बसमत्ता जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में सोनू यादव, शंभू यादव, नीतीश यादव, मोहन यादव, अमन यादव, सौरभ कुमार समेत सात-आठ अज्ञात लोग पहुंचे। आरोप है कि सभी हथियार से लैस थे व दोनों के साथ जबरन मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों में एक ने चेहरे पर चाकू से वार कर...