Deogarh News: युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की शिकायत
देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर एक 22 वर्षीय युवती की अश्लील तस्वीरें, वीडियो और निजी तस्वीरें वायरल कर दी गई है। इस संबंध में युवती शनिवार शाम अपनी मां के साथ साइबर थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी निजी तस्वीरों और वीडियो को फर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। मामले में पड़ोस के एक युवक पर संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार, युवती की कई निजी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। आरोप है कि इसके लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट या प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया। युवती को जब इसकी जानकारी मिली तो वह परेशान हो गई। इसके बाद उसने अपनी मां को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.