देवघर, जुलाई 14 -- Deogarh News: जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया बस स्टैंड के समीप एक युवक से मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर जसीडीह थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र निवासी प्रवीण यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने दोस्त के भाई की बारात में शामिल होने कोठिया बस स्टैंड के पास आए थे। देर रात भोजन करने के बाद जब वह वापस लौटने के लिए अपनी कार का दरवाजा खोल रहे थे, तभी पीछे से तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया और गले से सोने की चेन, अंगूठी तथा दो हजार रुपए नकद छीनकर फरार हो गए। प्रवीण यादव ने घटना में सिमुलतला थाना क्षेत्र निवासी गोपाल औ...