देवघर, सितम्बर 26 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के अंबेदकर नगर वार्ड नंबर 15 में एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल और चांदी के सामान छीन लिए गए हैं। घटना को लेकर ममता देवी ने नगर थाना में आवेदन देकर शेरू साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में ममता देवी ने बताया है कि 20 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे उनका पुत्र अमित कुमार किसी काम से दुकान की ओर जा रहा था। उसी दौरान शेरू साह ने उसपर जान मारने की नीयत से पत्थर फेका। अमित भागने लगा तो शेरू साह ने पकड़कर जमीन पर पटककर उसके ऊपर बड़ा पत्थर फेक दिया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: ससुर ने दामाद पर मारपीट व छिनतई का दर्ज कराया मामला जिससे अमित घायल हो गया। मारपीट के दौरान अमित के पास मौजूद करीब 25 हजार रुपए कीमत का मोबाइल भी ले लिया गया। ममता देवी का आरोप है कि उक्त म...