Deogarh News: यशोबांध की जयंती नदी छठ घाट में कांच का टुकड़ा फेंका
देवघर, नवम्बर 17 -- Deogarh News: करौं प्रतिनिधि। करौं प्रखंड के यशोबांध गांव की जयंती नदी पर ग्रामीण युवाओं द्वारा नदी की तट पर बालू से तैयार छठ घाट पर असामाजिक तत्वों द्वारा देर रात कांच के टुकड़े फेंक दिए गए। उसमें बल्ब, ट्यूब, बोतलों को टुकड़ा-टुकड़ा कर लगभग एक बोरा कांच का टुकड़ा पूरे छठ घाट में फेक दिया गया था, जिससे नंगे पांव आ रहे श्रद्धालुओं के पैरों में गड़ी और छठ पर्व में विघ्न डालने या रोकने का कुत्सित प्रयास किया गया। कांच फेके जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मौके पर ग्रामीण व भाजपा करौं मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने कहा कि ग्रामीण युवाओं द्वारा घंटों कड़ी मेहनत से नदी के तट के किनारे को साफ-सुथरा कर बालू से अस्थायी छठ घाट तैयार किया गया था, जहां सभी ग्रामीण व श्रद्धालुओं ने रविवार शाम संध्या अर्घ्य दिया। लेकिन सोमवार तड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.